Sunday 21 May 2023

डिजिटल का आया जमाना - सूबेदार मेजर हरी राम यादव

 डिजिटल का आया जमाना


बातचीत का अब दौर गया,

   डिजिटल का आया जमाना।

सब अपने‌ फोन में मस्त मगन,

   बैठकर मैसेज पढ़ना मुस्काना ।


राम राम और आशीष पैलगी,

   सब डिजिटल की भेंट चढ़े।

मुंह से बोलने की रीति रही न,

   सब के लिए हैं इमोजी गढ़े।।


'हरी' दुनिया डिजिटल हो रही ,

   फिजिकल का बचा न ताना बाना,

हमने इतनी कर ली तरक्की,

   बस बचा है डिजिटल पीना खाना।।


        - सूबेदार मेजर हरी राम यादव

          स्वतंत्र लेखक 

         


No comments:

Post a Comment