Saturday, 5 August 2023

हे देश के बलिदानी सपूतों

आओ अक्षत रोली चंदन लेकर,

    तिलक लगायें उनके भाल पर।

जो देश के खातिर कुर्बान हो गये,

    गये धरा को लहू से लाल कर।


हमारे आज के लिए जिन्होंने,

    अपने कल को कुर्बान किया।

देश हित को ऊपर रखकर,

    स्व हित का बलिदान दिया।


ऐसे धीर वीर रणधीरों का,

    आओ हम स्तुति गान करें।

माला, फूल कुमकुम लेकर,

    उनका हम सब सम्मान करें।


देश रहेगा तुम्हारा सदा ऋणी,

    तुम देश के ऋण से उऋण हुए।

हे देश के बलिदानी सपूतों ,

    तुम्हारी गरिमा गगन छुए ।।


       - हरी राम यादव

         7087815074


Tuesday, 1 August 2023

Health Advisory Eye flu

Dear Veterans, 

Please beware of rapidly spreading Eye flu. It is a type of infectious disease affecting your eyes due to virus or bacteria. Eye flu is rising due to recent flood and climate change.

Protect yourself and others by practicing good hygiene, washing hands frequently and avoiding touching your eyes. If you experience symptoms like redness, itchiness, or discharge, seek medical attention ASAP.

Symptoms:
· There could be redness, swelling of lids and itchy eyes.

· Yellow or watery discharge may be present.

· There may be sticky eyelids.


Treatment of conjunctivitis:
· Use eye wipes to clean the eyes.

· Don’t rub your eyes.

· Use Protective / dark goggles.

· Avoid contact lens use.

· Avoid using home remedies or self prescription.

· Consult your doctor before using any drops in your eyes.

· Consult an Ophthalmologist if you develop blurring of vision, increase in severity of symptoms or develop eye flu after recent eye surgery.



Prevention:
· Wash your hands frequently with soap.

· Wear protective goggles / avoid touching eyes.

· Wash your eyes with clean water.

· Don’t share towels, handkerchief, bedsheets etc of the infected person.

· Keep your environment clean.

Monday, 31 July 2023

रीक्रिएशन क्लब में, पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित हुआ कारगिल दिवस सह वीर सम्मान समारोह

रीक्रिएशन क्लब में, पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित हुआ कारगिल दिवस सह वीर सम्मान समारोह


सेना के जोश,जज्बे और बलिदान को किया लोहनगरी के देशभक्तों ने सलाम

हर भारतीय के लिए गर्व का दिन: विद्युत वरण महतो2


1999 में हुए कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाली भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों ने रविवार को बारीडीह स्थित सभागार में वीर सम्मान समारोह आयोजित किया। पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा रविवार को आयोजित कारगिल विजय दिवस में लोहनगरी के लोगों ने देश के वीर सैनिकों के प्रति अटूट प्यार व सम्मान का भाव प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में शामिल लोग न सिर्फ सैनिकों के साथ गर्मजोशी के साथ मिले बल्कि देश के प्रति उनकी सेवा भावना,कर्तव्य निष्ठा समर्पण,त्याग और बलिदान को याद किया। रिक्रिएशन सभागार मैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडे एवम् प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों के अभूतपूर्व सैन्य प्रदर्शन के कारण ही आज हम कारगिल विजय दिवस मना रहे हैं।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुप्ता, वरिष्ठ संपादक संजय मिश्रा एवं नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले एवं संगठन के प्रतिनिधि द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। स्वागत भाषण संगठन के महामंत्री जितेंद्र सिंह ने दिया। समारोह में फौजियों पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।अतिथियों के देशप्रेम के प्रति जोशीले संबोधन और भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे से पूरा माहौल देश भक्ति मय हो गया. वहीं, शहीदों की याद में लोगों की आंखें भर आयीं. जेपीएस की भारती बनर्जी, हिंदुस्तान मित्र मंडल संदीप , एनटीटीएफ के दीपक सरकार,नएस फिजिकल डिफेंस एकेडमी मनोज सिंह के नेतृत्व मे  छात्र-छात्राओं ने नृत्य नाटिका के माध्यम से कारगिल के वीर शहीदों की शहादत को प्रस्तुत किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात वीर सम्मान समारोह में गणमान्य अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, राजकुमार सिंह, एसबीआई टेल्को के चीफ मैनेजर सौरव चक्रवर्ती, टाटा मोटर्स के जनरल मैनेजर जीवराज सिंह संधू ने सभा को संबोधित किया एवम ऑपरेशन विजय के 20 युद्ध वीरों को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ दे सम्मानित किया गया।

हर भारतीय के लिए गर्व का दिन: विद्युत वरण महतो

हर भारतीय के लिए गर्व का दिन: विद्युत वरण महतो1

हर भारतीय के लिए गर्व का दिन: विद्युत वरण महतो


जमशेदपुर के लोकप्रिय लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो ने कारगिल के युद्ध वीरों की वीरता को याद करते हुए कहा कि आज से 17 वर्ष पूर्व कारगिल की चोटियों पर घुसपैठ कर बैठ गए पाकिस्तानी सैनिकों से भारतीय सेना के रणबांकुरों ने अपने पराक्रम से उनके दांत खट्टे कर दिए थे। ऊंचाई पर निशाना लगा कर बैठे घुसपैठियों को नीचे से चढाई करते हुए दुश्मनों को धारासाई करने में हमारे सैकड़ों सैनिकों ने अपनी शहादत दी किन्तु दु अंततः इस धर्मयुद्ध में घुसपैठिये पाकिस्तान को मैदान छोड़ कर भागना पड़ा और उसके हजारों सैनिक मारे गए। धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए जब भी हाथ उठते हैं तो विजय निश्चित है, भले ही परिस्थिति चाहे कितनी विपरित हो।कारगिल युद्ध उदाहरण है।


युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत : काले

हर हर महादेव सेवा संघ के संरक्षक एवम् नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल में भारतीय सैनिकों ने जिस पराक्रम का परिचय दिया उसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। हमारे सैनिकों ने कारगिल की चोटियों को पाकिस्तानी सैनिकों से मुक्त कराने के लिए बेहिचक शहादत दी और बहादुरी पूर्वक हमने अपनी जगह वापस पा ली। ऐसा दुर्गम युद्ध शायद ही इस दुनिया में लड़ा गया होगा । हमारे सैनिकों के फौलादी इरादों एवं अचूक मार से पाकिस्तानी कारगिल छोड़ कर भागने को विवश हो गए।कारगिल युद्ध हमारे देश की नयी हैं पीढ़ी के लिए राष्ट्रप्रेम के मामले में ही प्रेरणास्त्रोत है।


कारगिल के वीर सैनिकों के पराक्रम को सलाम : लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुप्ता

स्टेशन हेड क्वार्टर के एडीएम कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल युद्ध तीन माह तक चला था।दुनिया इस युद्ध में भारतीय सेना की हिम्मत, पराक्रम और श्रेष्ठता की गवाह बनी। हमारे सैकड़ों सैनिकों ने शहादत देकर ऊंची चोटी पर बैठे पाकिस्तानी सैनिकों को साफ कर दिया और अपनी जमीन और चोटी वापस पा ली। पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित शानदार कार्यक्रम के जरिए हम सैनिकों की कुर्बानी और पराक्रम को सलाम करते हैं।


देश की मिट्टी में शहादत की सुगंध: शिव शंकर सिंह

क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने समारोह में कहा कि शहीदों और सीमा पर खड़े सैनिकों की बदौलत हम चैन की नींद सोते हैं.कारगिल के वीर बलिदानियों को याद कर संजय मिश्रा ने कहा कि सीमा पर जान की नहीं, बल्कि देश की चिंता सैनिकों को रहती है. सैनिकों के लिए जान नहीं बल्कि देश प्रमुख है।इस देश की मिट्टी में शहादत की सुगंध आती है, जिसे बार-बार नमन करने को जी करता है. सीमा पर तैनात हमारे जांबाज जवान हमारे हीरो हैं. वे सदा युवाओं के साथ- साथ देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।


वीर जिनका हुआ सम्मान:-

मानिक वरदा,दिलीप बेसरा,गणेश हंसदा के परिवार

ऑपरेशन विजय के-

हवलदार सत्येंद्र सिंह, हवलदार बिरजू कुमार,नायब सूबेदार केएम सिंह,विनय कुमार यादव, किशोर कुमार,हवलदार गोपाल कुमार विजय कुमार हवलदार धनेश्वर बारीक एम डब्ल्यू एस के सिंह

 नवल किशोर पाठक,सार्जेंट दीपक कुमार,सार्जेंट उमेश कुमार 

हवलदार जीतेन्द्र सिंह,हरिसिंह सांडेल,पीओ कुंडल सिंह, अनुपम शर्मा ,गोविंद राव एल,हिरेश कुमार।


इन संगठनों का मिला सहयोग

सैन्य मैत्रिसक्त,क्रीड़ा भारती, जय हिंद क्लब, बागबेड़ा हेल्पिंग बॉयज,पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, राष्ट्र चेतना, अभ्युदय, नरेश मोहन स्मृति संस्थान, बजरंग सेवा संस्थान, विश्व हिंदु परिषद, विद्यार्थी परिषद आदि ।


इनकी रही सहभागिता:-

उमेश सिंह,के एम सिंह,सुखविंदर सिंह,अवधेश कुमार, सतेन्द्र सिंह,बिरजू कुमार,उमेश शर्मा, दीपक शर्मा,राजेश कुमार,मनोज कुमार सिंह,किशोर कु,सत्या प्रकाश,सिद्धनाथ सिंह,कुंदन सिंह,एस बी सिंह,जसवीर सिंह,हिरेश कुमार,विनेश प्रसाद,रजनीश सिंह,संजय कु सिंह,धनंजय कु निर्दोष,शैलेश सिंह एवम अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।


दयाभूषण

मीडिया प्रभारी

Saturday, 29 July 2023

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने मनाया कारगिल दिवस

मैं अपनी आँखों में देशभक्ति की चमक रखता हूँ ! उम्मीद जाए कि सकुशल, इसलिए आवाज मे धमक रखता हूं||

उपर्युक्त पंक्त संगठन के महामंत्री जितेंद्र सिंह ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा गोलमुरी शहीद स्थल में आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में कही।

कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए 527 फौजियों को नमन करते हुए बुधवार को गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में तीनों सेना से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकों ने कारगिल के उन बलिदानयों को अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया।



जोश जुनून और देशभक्ति के जज्बे के साथ आयोजित यह सम्मान समारोह में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के अलावा शहर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कारगिल के शहीदों वीर सैनिकों और उनके परिवार के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम का शुरुआत कारगिल द्रास यात्रा से लौटे,भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त अमरनाथ ढोके एवम भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त एस के सिंह ने सर्वप्रथम कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया।परिषद के जिला अध्यक्ष हवलदार विनय ने कहा की संगठन हमेशा वीर शहीदों एवं युद्ध नायको पर गर्व महसूस करेगा । युद्धवीरों ने कारगिल युद्ध के बारे में बताते हुए कहा आज ही के दिन टाइगर हिल पर भारतीय सेना ने लहराया था तिरंगा।कारगिल युद्ध सन 1999 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के नापाक इरादों को नेस्तनाबूत करने के लिए लड़ा गया था।भारतीय सेना ने अपनी अदम्य साहस वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना मुंह तोड़ जवाब दिया था। आज ही के दिन भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर विजय पताका फहराया था।उस दिन से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।कारगिल-द्रास यात्रा से लौटे सैनिक साथियों ने कारगिल की वर्तमान परिस्थिति की जानकारी दी। बलविंदर सिंह ने कविता प्रस्तुत करते हुए कहां की पूर्व सैनिकों द्वारा इतना सुयोजित कार्यक्रम देख कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। काव्य वाचक बलविंदर सिंह ने पूर्व सैनिकों की सराहना करते हुए कहा कि अमर बलिदानियों के सम्मान में आपके द्वारा किया गया हर कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय है। वही कार्यक्रम में मौजूद संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पेटी ऑफिसर राजेश पांडे  अपने संबोधन में कहा कि नागरिक परिवेश के लिए सेना के लोग एक उदाहरण है।धन्यवाद ज्ञापन कुंदन सिंह के द्वारा किया गया।।



इनकी रही सहभागिता

इस कारगिल दिवस समारोह को सफल बनाने में वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी से हरि सिंह एवं टीम, बागबेड़ा हेल्पिंग बॉयज के राम जी एवं टीम,विश्व हिंदू परिषद के मुन्ना जी,जय हिंद क्लब से चंद्र शेखर, क्रीड़ा भारती से राकेश कुमार,हरिराम ओझा,बजरंग सेवा संस्थान से सागर तिवारी,राधेकांत वर्मा, दुर्गा वाहिनी एंड टीम एवम् हमारे संगठन के जिला अध्यक्ष हवलदार विनय कुमार यादव जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह संस्थापक वरुण कुमार, कारगिल युद्ध वीर मानिक वर्धा,अवधेश कुमार,विमल ओझा,उमेश राजपूत,सत्य प्रकाश,सुखविंदर सिंह,बिरजू कुमार,जितेन्द्र सिंह,मनोज सिंह,निर्मल कुमार, पंकज शर्मा,दीपक शर्मा,नवल किशोर पाठक,धनेश्वर बारिक,धीरज सिंह,संतोष कुमार,जसबीर सिंह,सतेंद्र सिंह,कृष्णा दहल,सवाना टुडू,किशोरी प्रसाद,कुन्दन सिंह,बीरेंद्र सिंह,सियाराम सिंह,दया भूषण शर्मा,रमेश प्रसाद,कृष्ण मोहन सिंह,वाई के मिश्रा,रविशंकर मिश्रा,उमेश शर्मा,अमर नाथ डोके,पवन कुमार, बी सी हांसद,शशि भूषण सिंह,नवीन कुमार सिन्हा,गौतम लाल,दयानंद सिंह, के एन सिंह

सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर से वीना भावना पूनम कंचन उर्मिला रेखा  एवं अन्य नागरिक  परिवेश के लोग उपस्थित रहे।।

विनय कुमार यादव
जिला अध्यक्ष

Tuesday, 18 July 2023

Health Care during Monsoon

    Monsoon is a beautiful season, but it can also be a time for illness. The wet and humid weather creates the perfect environment for bacteria and viruses to thrive. Here are some tips to help you stay healthy during the monsoon season:

  • Take care of your food. Avoid eating raw foods, especially fruits and vegetables that have been sitting out in the open. Wash all fruits and vegetables thoroughly before eating them. Drink boiled or bottled water instead of tap water.
  • Take care of your skin. If you get wet in the rain, change your clothes and dry yourself off as soon as possible. Use an antifungal powder in skin folds to help prevent fungal infections.
  • Be aware of viral infections. Common colds, flu, and throat infections are all more common during the monsoon season. If you start to feel sick, drink plenty of fluids, rest, and see a doctor if your symptoms worsen.
  • Take care of your surroundings. Mosquitoes breed in stagnant water, so it's important to keep your surroundings clean. Empty any standing water around your home, and use insect repellent when you go outside.
  • Take care of your health. If you have asthma or arthritis, be sure to take your medication as prescribed. These conditions can be aggravated by the wet and humid weather.
  • Eat a healthy diet. Eating a healthy diet will help boost your immune system and keep you healthy during the monsoon season. Choose plenty of fruits, vegetables, and whole grains.

By following these tips, you can help stay healthy during the monsoon season. So get out there and enjoy the rain!

Here are some additional tips to help you stay healthy during the monsoon season:

  • Get enough sleep.
  • Exercise regularly.
  • Manage stress.
  • See your doctor for regular checkups.

By following these tips, you can help keep yourself healthy and enjoy the monsoon season to the fullest.

  SO, GET SET TO Enjoy the MONSOONS !!