Tuesday 29 June 2021

पूर्व सैनिकों ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन।

 अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा सैम मानेकशॉ के अदम्य साहस और उनके युद्धकौशल को नमन किया। विषय प्रवेश तापस मजूमदार ने रखा और बिमल ओझा ने सैम मानेकशॉ के वीरता के किस्से सुनाते हुए कहा सैम मानेकशा भारतीय सेना के तत्कालीन अध्यक्ष थे, जिनके नेतृत्व में भारत ने सन् 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त किया था जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ था. अदम्य साहस और युद्धकौशल के लिए मशहूर, भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्णिम दस्तखत करने वाले सबसे ज्यादा चर्चित और कुशल सैनिक कमांडर पद्म भूषण, पद्म विभूषण सैम मानेकशॉ भारत के पहले फ़ील्ड मार्शल थे. उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के अलावा तीनों युद्धों में भी भाग लिया  था। दिसम्बर सन 1971 में सैम मानेकशॉ के युद्घ कौशल के सामने पाकिस्तान की करारी हार हुई तथा बांग्लादेश का निर्माण हुआ. युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को नाको चने चबवा दिए और इसका श्रेय काफ़ी हद तक फ़ील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को जाता है. उन्होंने सेना का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ एक मजबूत रणनीति बनाई. मानेकशॉ की कुशल रणनीति की बदौलत ही पाकिस्तानी सेना पर बहुत जल्द जीत हासिल हुई.

 1 जनवरी सन 1973 को फ़ील्ड मार्शल के मानद पद से अलंकृत किया गया. धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पे मौजूद थे भोला प्रसाद, के एण सिंह , सुरेंद्र पांडेय, अनुपम शर्मा , दीपक सरकार, योगेश सिंह, गिरीश कुमार , विनेश प्रसाद , कुंदन सिंह, नवेन्दु गांगुली, निर्मल गोंद, कमलेश राय, पंकज महतो, गौतम लाल, धीरज सिंह, सहित 35 पूर्व सैनिक जुड़े थे।

योगेश्वर सिंह
9019870930

No comments:

Post a Comment