Sunday, 10 October 2021

समन्यव और शौर्य की परिचयक हैं, हमारी भारतीय वायुसेना -अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर

 1932 से लेकर वर्तमान भारत के वायु सेना की ताकत उसका अपरिमेय शौर्य और अदभुत समन्वय ही शक्ति है जिसके बल पर आज इस देश के वायु सेना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ  शक्ति में से एक है। साथ ही हम दुनिया को शक्ति के साथ  शांति और सहयोग का संदेश देने में भी विश्वास रखते हैं। यह बात पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा आयोजित भारतीय वायुसेना दिवस समारोह के दौरान कल बिरसानगर जोन 3( हरि सिंह सैंडल के निवास स्थान)पर संगठन के पूर्व  सार्जेंट राजीव जी ने कहा। कार्यक्रम का आयोजन वायुसेना की 89 वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भारतमाता के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ।तत्पश्चात राजेश जी  ने संगठन गीत प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम में काव्य गोष्टि का भी आयोजन किया गया, कवि श्री शैलेन्द्र शैल,श्री बालकृष्ण मिश्र, श्री मनीष जी, श्री शशि ओझा ने वीर रस की प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक आनंद बिहारी दुबे ने संगठन को धन्यवाद देते हुए  कहा कि लौहनगरी वासियो को सेना के कार्यो से अवगत कराने को संगठन के प्रयास  की सफलता पर बधाई दी। सम्मानित अतिथि तुलसी भवन के मानद सदस्य प्रसेनजित तिवारी एवं क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव जी ने सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान 25 पूर्व वायुसैनिकों को अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। अतिथि और नए बनाये गए सदस्यों का परिचय सार्जेंट दीपक शर्मा ने किया। उसके बाद वायुसेना के इतिहास और संगठन्कार्य का विषय प्रवेश सार्जेंट रणेश सरन ने किया। इसके बाद संगठन की तरफ से केक कटिंग किया गया और रात्रि भोजन मातृशक्ति के साथ किया गया। जेडब्ल्यू परमहंस यादव ,  वारंट ऑफिसर हरि सैंडिल और भुवनेश्वर पांडेय ने वायुसेना के दिनों के अपने अनुभव साझा किया। वर्तमान भारत और हमारी वायु युद्धक शक्ति के बढ़ते स्वरूप पर उपस्थित पूर्व सैनिकों ने  प्रसन्नता व्यक्त की और कहा  की चीन के साथ भी हम मुकाबले में बीस साबित होंगे। धन्यवाद ज्ञापन सार्जेंट प्रेम झा ने किया। इस अवसर पर  रासकुंज शर्मा, राघवेंद्र, सार्जेंट पी शंकर, दीपक शर्मा, गौतम लाल, सत्यप्रकाश, पंकज , विनय यादव, अवधेश, सिद्धनाथ सिंह, राजीव,  सहित अन्य पूर्व सैनिक एवं सैन्य मातृशक्ति  शामिक रहे।



अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद
जमशेदपुर

Monday, 26 July 2021

Ex servicemen Property Tax Exemption : Maharashtra



Download Form Ex Servicemen Property Tax Exemption From (ZSWO)   

First page contains application from Ex Servicemen

Second page to be issued by Respective ZSWO




Certificate from Respective ZSWO office.


कारगिल.जोश-जुनून व देशभक्ति के जज़्बे संग हुआ शहीद सम्मान समारोह

 शहीदों को नमन, शूरवीर सम्मानित।।

कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए 526फौजियों को नमन करते हुए रविवार को गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जोश जुनून और देशभक्ति के जज्बे के साथ आयोजित यह सम्मान समारोह में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के अलावा शहर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।परिषद के संगठन महामंत्री अनिल सिन्हा ने कहा की नापाक इरादों से लड़े गए युद्ध का हश्र भी कभी पाक नहीं हो सकता इस बात को पाकिस्तान और उसकी सेना बखूबी समझ गई होगी। कारगिल के शहीदों वीर सैनिकों और उनके परिवार के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ पुष्प अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सार्जेंट मेजर धर्मेंद्र राम,निखिल  एवं संजीव भारद्वाज ,संपादक प्रभात खबर उपस्थित हुए ।।।।मौके पर परिषद ने आवाहन किया कि सैनिकों के सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी अपने संबोधन में सार्जेंट धर्मेंद्र राम ने कहा कि नागरिक परिवेश के लिए सेना के लोग एक उदाहरण है और हमें सर्वप्रथम देश की चिंता करनी चाहिय। संजीव भारद्वाज ने कहा कि नियम अनुशासन और समर्पण का भाव लेकर ही हम विश्व पटल पर अपनी श्रेष्ठता साबित कर सकते हैं इसमें पूर्व सैनिकों की भूमिका अहम है।समारोह की अध्यक्षता तापस मजूमदार संचालन योगेश्वर कुमार              और धन्यवाद ज्ञापन कुंदन सिंह के द्वारा किया गया।।

युद्धवीर जिनका हुआ सम्मान: कारगिल युद्ध लड़े वीरों का शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर अतिथियों ने स्वागत किया।इसमें  हवलदार माणिक वरदा जिन्होंने अबलांच में करीब 18 घंटे तक दवे रहे थे जब पूरी टुकड़ी चौकी पर पहुंची तो उनमें 4 साथी कम थे। खोज के दौरान जानकारी मिली कि एक साथी की मौत हो गई है और बाकी घायल है,उनमें से एक थे माणिक वरदा।हवलदार जसबीर सिंह एवम हवलदार बिरजू यादव।सामाजिक कार्यकर्ता में राजीव कुमार क्रीड़ा भारती एवं  तुलसी भवन के प्रसंजीत तिवारी को सम्मानित किया गया।

सामाजिक संगठनों का मिला सहयोग: राष्ट्रीयचेतना,अभ्युदय ,नरेश मोहन स्मृति संस्थान ,क्रीड़ा भारती  विश्व हिंदू परिषद।।

 प्रमुख लोग जो शामिल हुए: नवीन ,भोला,आमोद,सुरेंद्र पांडेय,संतोष कुमार सिंह, सुखविंदर सिंह,ललित चौधरी, अमरदीप समद,उमेश,अन के पाठक,बिमल,हरे राम कामत ,हिरेश एवंअन्य पूर्व सैनिक।।

Monday, 19 July 2021

शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों की जयंती और परमवीर चक्र पीरू सिंह बलिदान दिवस।

 कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी जायेगी श्रधांजलि


अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर की  बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता तापस मजूमदार द्वारा किया गया और वीर निर्मलजीत सिंह सेखो और पिरु सिंह की वीरता को नमन कर उनकी वीर गाथा का वर्णन किया। प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह द्वारा विषय रख आगामी कार्यक्रम की चर्चा हुई, बैठक में सभी सदस्यों के साथ आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाने को लेकर चर्चा हुई जिसमें कार्यक्रम को कोरोनावायरस प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए करने की सहमति बनी ,  निर्णय लिया गया कि कारगिल युद्ध   में लड़ते हुए अपनी सर्वस्व न्योछावर कर वीरगति को प्राप्त होने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि  दी जयेगी।  कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा 23 जुलाई को बनाई जाएगी। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अनिल सिन्हा  द्वारा किया गया । बैठक को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के राजीव जी, सुभाष जी, सतनाम जी कारगिल युद्धवीर  जसबीर सिंह, बिरजू यादव, गौतम लाल, विनय यादव, । गोविंद रॉ,विनेश प्रसाद , देबेन्द्र महतो, ललित चौधरी, सुबोध कुमार, भोला प्रसाद, उमेश शर्मा, राजीव, एन के पाठक, सुखविन्दर सिंह,हिरेश, नवेन्दु गांगुली, सत्य प्रकाश, योगेश्वर सिंह, धीरज सिंह, सहित 45 पूर्व सैनिक  उपस्थित थे।

योगेश्वर सिंह।


Attachments area