Monday, 17 November 2025

सैन्यहितों के मुद्दे संगठन की होगी प्राथमिकता

 सैनिक सम्मान और सैनिक हितों से सरोकार रखने वाले मुद्दों पर हमारा संगठन  शहर के पूर्व सैनिकों  के साथ संघर्ष करने के लिए तैयार है और यही हमारी प्राथमिकता भी होगी। इन मुद्दों पर रणनीति और योजना हेतु एक विशेष टास्कफोर्स का गठन किया जाएगा। यह बात आज अखिल भारतीय पूर्व  सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के अध्यक्ष विनय कुमार यादव में आज  Agrico मैदान में आयोजित मासिक बैठक के दौरान अपने अध्यक्षीय संबोधन में कही। कार्यक्रम।का उदघाटन भारतमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। संगठन गीत उमेश शर्मा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद अतिथि परिचय और परिचय सत्र का आयोजन हुआ।  आज जिन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चिंतन कर योजना  एवं उसके क्रियान्वयन हेतु  एक्शन प्लान बनाई गयी उनमे प्रमुख है।

*संगठन्शक्ति की सुदृढ़ता*  संगठन्शक्ति की मजबूती हेतु चर्चा की गई और ज्यादा से ज्यादा  पूर्व सैनिक परिवारों तक पहुँचने की बात कही गयी। इसके लिए त्रेमासिक सदस्यता अभियान किं योजना बनी जो 01 दिसंबर से  31 जनवरी 2025 तक चलेगी। दीपक शर्मा और अजय कु सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलेगा। 
*सैनिक सम्मान और सैनिकहितों कि लड़ाई तेज होगी* ज्ञात हो कि विगत 6 महीनों में कई पूर्व सैनिक परिवारों के साथ सामाजिक रूप से कई समस्यांए आयी और प्रशासन ने भी इसपर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया। इसलिए इन सभी मुद्दों को।लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने की योजना बनी। संगठन के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह और सत्येंद्र कुमार सिंह इस हेतु ज्ञापन और  टीम तैयार करेंगे l साथ ही ECHS कार्ड, पूर्व सैनिकों के नियोजन, सरकारी स्कालरशिप तथा जिला सैनिक कल्याण केंद्र में आधिकारिक कार्यों में सहयोग और संगठन की भूमिका पर भी चर्चा हुई।
*वर्तमान सांगठनिक हालात*  एकमत से संगठन्शक्ति और विश्वास  के साथ खड़े रहने कु प्रतिबद्धता जताई गई।

*नए सदस्य का हुआ अभिनंदन*  संगठन से जुड़ने वाले नए और ऊर्जावान सदस्यों का वन्दे मातरम के घोष के साथ अभिनंदन किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन अनिल।कु सिन्हा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुखविंदर सिंह ने किया।

आज की बैठक में 25  पूर्व सैनिक उपस्थित रहेl
विनय कुमार यादव जितेंद्र सिंह दीपक शर्मा राजीव कुमार सिंह  मनोज कुमार सिंह नवल किशोर पाठक, 
R P Thakur सत्या प्रकाश पवन कुमार धनंजय कुमार निर्दोष  अर्जुन कुमार वर्मा विजय कुमार एस के सिंह अमर नाथ ढोके गौतम लाल मोहन दुबे S P Pandey अनुपम शर्माl

विनय कुमार यादव
अध्यक्ष