Monday 17 July 2023

झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रायोजित जिला इकाइयों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

 झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी के चतुर्वेदी (से.नि.) के साथ जिला इकाइयों की महत्वपूर्ण बैठक राज्य सैनिक निदेशालय सभागर, रांची में सम्पन्न हुई।

     बैठक बहुत ही भव्य, शानदार एवम अर्थपूर्ण रहा। झारखंड राज्य की प्रदेश कार्यकारिणी सह प्रदेश के सभी जिला परिषदों से जिला अध्यक्ष, पदाधिकारीगण व पूर्व सैनिकों की बहुतायत में उपस्थिति रही।राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बतौर मेहमान वाइस एडमिरल मदन पूरी (से.नि.) एवम श्री वेंकटेश्वर बालाजी तथा श्री मति ममता बालाजी भी उपस्थित रहीं। 

    प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अखौरी आर सिन्हा (से.नि.) एवम जिला परिषद रांची ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सभी मेहमानों का फूलों की गुलदस्ता से स्वागत एवम अंग वस्त्र से सम्मानित किया।  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत माता की तश्वीर को पुष्पांजलि अर्पित कर सभा का प्रारंभ किया।  

    प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी के चतुर्वेदी के समक्ष सभी जिला अध्यक्षों ने पूर्व सौनिकों से संवंधित मुद्दों को रखा, जिसमे मुख्य रूप से ईसीएचएस, कैंटीन सुविधाएं, डीजीआर प्रदत्त सेवाओं में हो रही धांधली एवम ओआरओपी की विसंगतियों जैसे महत्वपूर्ण विषय का समावेश रहा। 



    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यक्तिगत प्रयास, आवश्यक पत्राचार एवम रक्षा मंत्रालय से वेहतर समन्वय द्वारा इन समस्याओं के निश्चित समाधान का विश्वास व्यक्त किया। उनके साथ आए सायबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री वेंकटेश्वर बालाजी  ने सायबर सुरक्षा की आवश्यकता एवम इसके प्रति जागरूकता के महत्व को रेखांकित किया एवम इससे संवंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियों को पूर्व सैनिकों संग साझा किया। 

    वायस एडमिरल श्री पूरी ने भी अपने नौसेना में सेवा के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा किया एवम पूर्व सैनिकों की एकता पर बल दिया। इसके उपरांत पूर्व सैनिकों के हित मे हो रहे विभिन्न कार्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बताया गया। उन्होंने कहा कि, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्णतः पूर्व सैनिकों के हितों के प्रति समर्पित है एवम प्रदेश के सभी पूर्व सैनिक इस संगठन से जुड़ न केवल अपनी समस्याओं का उच्च स्तरीय पहुँच को सुनिश्चित कर सकतें हैं बल्कि उनके निश्चित समाधान के प्रति भी विश्वास रख सकतें हैं। अपने संबोधन में उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों को सलाह दी कि, शोशल मीडिया पर पूर्व सैनिकों के ओ आर ओ पी संवंधित विषयों पर विभिन्न सैन्य संगठनों के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रांतियों एवम अफवाहों से स्वयं को सुरक्षित रखें। इस विषय पर किसी भी प्रकार की अशुद्धियों के समाधान के प्रति सरकार एवम सेना के संवंधित विभागे पूर्णतः संवेदनशील हैं। अंत मे प्रदेश समिति द्वारा राष्ट्रीय अध्य्क्ष को मोमेंटो प्रदान की गई एवम प्रदेश समिति द्वारा आयोजित वेहतरीन सामूहिक भोज के साथ बैठक समाप्त हुई।



बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ए आर सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री राजेश पांडे, महामंत्री श्री सिद्धनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष श्री पी के मिश्रा, सचिव श्री चुनु कुमार, श्री अनुप कुमार, जिलाध्यक्ष रांची श्री कैलाश मिश्रा, जिलाध्यक्ष बोकारो श्री ललन प्रसाद ठाकुर, जिलाध्यक्ष लोहरदगा श्री सूर्य नारायण ओरांव, जिलाध्यक्ष धनबाद श्री आर के सिंह, जिलाध्यक्ष हजारीबाग कैप्टन डी डी त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष जमशेदपुर श्री विनय यादव, जिलाध्यक्ष रामगढ़ श्री बी बी सिंह सह प्रदेश एवम जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवम विभिन्न जिलों के अनेकानेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment