Friday, 20 October 2017

जीएसटी लागू करने जैसे सुधार के कदमों से अर्थव्‍यवस्‍था सुधरेगी : उपराष्‍ट्रपति

उपराष्‍ट्रपति ने आंध्र चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स की 90वें स्‍थापना समारोह को सम्‍बोधित किया

उपराष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि जीएसटी लागू करने जैसे सुधार के कदमों से अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार होगा। उपराष्‍ट्रपति आज चेन्‍नई में आंध्र चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स के 90वें स्‍थापना समारोह को सम्‍बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्‍यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित तथा तमिलनाडु के मछलीपालन, कार्मिक और प्रशासिनक सुधार मंत्री श्री डी. जयकुमार उपस्थित थे।

     श्री वेंकैया नायडू ने कहा कि विश्‍व टेक्‍नोलॉजी और डिजिटल क्रांति के कारण तेजी से बदल रहा है। परिवर्तन के साथ नहीं चलने वाला कोई भी देश पिछड़ जाएगा। भारत प्रमुख आर्थिक शक्ति बनने की ओर बढ़ गया है और देश के विकास में तेजी लाने में निजी क्षेत्र बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्‍होंने कहा कि विकास में तेजी लाने के लिए हमें संरचना में सुधार करना होगा, संसाधन क्षमता बढ़ानी होगी और नवाचारी प्रौद्योगिकी को प्रोत्‍साहित करना होगा।

     श्री वेंकैया नायडू ने कहा कि विभिन्‍न क्षेत्रों में एफडीआई सहित आर्थिक वृद्धि के लिए सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों से भारत तेजी से विकसित होगा। विश्‍व बैंक द्वारा प्रकाशित ‘देश परिदृश्‍य’ के अनुसार आर्थिक गतिविधि में स्थिरता आएगी और 2018 में जीडीपी में सात प्रतिशत की दर से वृद्धि होगी। श्री नायडू ने कहा कि रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2020 तक विकास दर बढ़कर 7.4 प्रतिशत हो जाने की बात भी कही गई है।
उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख ने बताया है कि मंदी लघु अवधि की है और हम भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के ठोस रास्‍ते पर चलने का भविष्‍य देखते हैं।

     उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि किसी देश और समाज की प्रगति के प्रमुख मानकों में महिला सशक्तिकरण एक है। मुझे इस बात की खुशी है कि श्रीमती इंदिरा दत्त के नेतृत्‍व में आंध्र चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स द्वारा महिला बिजनेस फोरम स्‍थापित किया गया है ताकि महिला विद्यार्थियों और कर्मचारियों को उद्यमी बनने का प्रशिक्षण दिया जा सके।

    उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि आंध्र चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स की 90 वर्ष की यात्रा महत्‍वपूर्ण मील का पत्‍थर है। 1928 में स्‍थापित यह संगठन भारतीय गणतंत्र के जन्‍म और अन्‍य यादगार घटनाओं का साक्षी है। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि 35 सदस्‍यों से अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाला आंध्र चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स आज प्रख्‍यात उद्योग संगठन है और इसकी सदस्‍य संख्‍या 1800 है। इससे अभी 55 व्‍यापार और उद्योग संगठन संबद्ध हैं।

     उपराष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आंध्र चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स की सफलता की कामना की।

PIB

Visit of Raksha Mantri to HQ ANC & Carnicobar

            The Raksha Mantri Smt Nirmala Sitharaman, on the second day of her visit to the Andaman & Nicobar Command, went on a windshield tour of the defence facilities at Port Blair. She was accompanied by Commander-in-Chief, Andaman& Nicobar Command Vice Admiral Bimal Verma.

Subsequently, RM visited Carnicobar where she paid homage to the personnel and families who lost their lives during the Tsunami in 2004. Smt Nirmala Sitharaman visited the Japanese Wells and interacted with the troops prior departing.

****

MJPS/RP

Jawans is my family : PM Narendra Modi

https://m.timesofindia.com/india/theyre-part-of-my-family-pm-modi-celebrates-diwali-with-jawans-in-jks-gurez/articleshow/61142611.cms

Wednesday, 18 October 2017

रक्षा मंत्री का अंडमान एवं निकोबार कमान का दौरा

रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण आज से अंडमान निकोबार कमान की दो दिवसीय यात्रा पर है। रक्षा मंत्री के आगमन पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लेफ्टिनेंट गवर्नर एडमिरल (सेवानिवृत्त) डी. के. जोशी और अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने आईएनएस उत्कर्ष में उनका स्वागत किया। अंडमान निकोबार कमान के सैनिकों द्वारा उन्हें संयुक्त सेवा सम्मान गारद प्रस्तुत किया गया। इसके बाद, अंडमान निकोबार कमान के मुख्यालय के दौरे के दौरान रक्षा मंत्री को सुरक्षा स्थिति और कमान के बल दिए जाने वाले क्षेत्रों की जानकारी दी गई।

जवानों को दिवाली का तोहफा

     विभिन्न सैन्य बलों और सीआरपीएफ, बीएसएफ, बीआरओ, आईटीबीपी जैसी विभिन्न अर्द्धसैनिक इकाइयों के जवान और अधिकारी देश की सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए दूर-दराज तथा दुर्गम स्थानों पर तैनात हैं। ये जवान और अधिकारी कठिन मौसमी परिस्थितियों की परवाह किए बिना दिन-रात देश की सुरक्षा में लगे हैं। ये सभी अपने घरों और मुख्यालयों से दूर सेवा कर रहे हैं। अपने घरवालों और अपने मुख्यालयों के साथ बातचीत करने की उन्हें हमेशा आवश्यकता होती है। ये सभी बीएसएनएल द्वारा प्रदत्त डीएसपीटी सेवा के जरिए ही संपर्क करते हैं, क्योंकि इन इलाकों में संचार का कोई अन्य माध्यम उपलब्ध नहीं है।


     संचार मंत्री श्री मनोज सिंहा ने आज यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि डीएसपीटी सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए जवानों और अधिकारियों को इस समय हर माह 500 रुपये का शुल्क देना पड़ता है। इस तरह उन्हें प्रति मिनट की बातचीत के लिए 5 रुपये देने पड़ते हैं। जवानों और अधिकारियों की आवश्यकताओं को देखते हुए और संचार में होने वाले भारी खर्च के मद्देनजर सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है ताकि परिवार वालों से बातचीत करने में जवानों और अधिकारियों को सुविधा हो। यह अहम फैसला दीपावली के शुभ अवसर पर लिया गया है। श्री सिन्हा ने कहा कि दीपावली के दिन यानी 19 अक्टूबर, 2017 से डीएसपीटी सुविधा के लिए कोई भी मासिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी कल से मौजूदा 500 रुपये का मासिक शुल्क ‘शून्य’ हो जाएगा। इसके अलावा मौजूदा 5 रुपये प्रति मिनट के लिए लिया जाने वाला टेलीफोन शुल्क भी एक रुपया प्रति मिनट हो जाएगा।


     सरकार के इस विशेष दीपावली उपहार के आधार पर सुरक्षाकर्मी अब अपने घरों और मुख्यालय के साथ बिना किसी चिंता तथा अतिरिक्त खर्च किए बिना बात कर सकेंगे। मंत्री महोदय ने जवानों और अधिकारियों तथा उनके परिवार वालों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

PIB