Showing posts with label विस्फोट. Show all posts
Showing posts with label विस्फोट. Show all posts

Thursday, 20 April 2023

एक और उपलब्धि जुड़ गयी - हरी राम यादव


खूब मुबारक हो देशवासियों,

    सबको जनसंख्या का विस्फोट।

हम पहले नंबर पर आ गये,

    देकर चीन को करारी चोट।

देकर चीन को करारी चोट,

   होंठ न उसका खुल पायेगा।

आयेगी न रातों में उसको नींद,

   नंबर कटने पर वह छटपटायेगा।

कोसेगा पी पी करके पानी,

    अपने देश के हर ईश्वर को।

जिसने काटा है उसका नंबर,

   तोहमत लगायेगा जगदीश्वर को।।


एक और उपलब्धि जुड़ गयी,

     हमारे देश के विकास में।

ऐसा पहली बार हुआ है,

    देश के अभूतपूर्व इतिहास में।

देश के अभूतपूर्व इतिहास में,

   आओ हम सब जश्न मनाएं।

कितना अच्छा मौका है आया,

   उछलें कूदें और‌ नाचे गाएं।

खुश हों, बंटे मिठाई घर घर,

   देश की उपलब्धि पर इतराएं।

हम कहां से, कहां आ गये,

   इस बात का हरी जश्न मनाएं।।


          ‌- हरी राम यादव, 7087815074