Showing posts with label जमशेदपुर. Show all posts
Showing posts with label जमशेदपुर. Show all posts

Thursday, 16 November 2023

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने, भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर किया नमन

 अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने,भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर किया नमन

Bhagwan_Birsa_Munda_1


अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति, इस बर्ष भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर बिरसानगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सांगठनिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जहां तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथियों के साथ संगठन के महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष विनय यादव द्वारा सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तत्पश्चात 'भगवान बिरसा मुंडा को नमन' एवं 'जोहार झारखंड' जैसे नारे से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में सैनिक समाज के साथ-साथ नागरिक परिवेश से भी लोग भारी मात्रा में जुड़े |जनजातीय गौरव दिवस व झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर संगठन के अवशेड कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा के वीरता एवं बलिदान के किस्से सुनाते हुए कहा की बिरसा मुंडा जी ने अपने जीवन के 26 वर्ष भी पूरे नहीं किए और इस देश की अखंडता, इसकी गौरवशाली संस्कृति, जनजातीय परंपरा, रीति-रिवाजों के संरक्षण के लिए स्वयं के सर्वस्व जीवन को राष्ट्राय स्वाहा कर दिया. ऐसे वीर सपूत को संगठन नमन करता है। कार्यक्रम में हवलदार अवधेश कुमार, 
Sk सिंह ,बिमल के ओझा,वरुण कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, विनय के यादव, हरि सिंह एवं अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे|

Wednesday, 16 August 2023

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

 

Jamshedpur meeting


    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर ने 77वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया।इस अवसर पर संगठन के संस्थापक वरुण कुमार, जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव एवं हमारे संस्थान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। मौके पर मौजूद संगठन के वरिष्ठ सदस्य हवलदार अवधेश कुमार ने देश के शहीदों को अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की, सार्जेंट उमेश शर्मा ने आजादी का महत्व समझाते हुए वीरों के बलिदान को याद किया।इस अवसर पर जमशेदपुर के समस्त सैनिक परिवारों एवं नागरिक परिवेश को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं,और आह्वान किया कि परिषद पूरे जोश के साथ समाज की सेवा में उपलब्ध रहेगा।इस अवसर पर उपस्थित रहे अवधेश कुमार,राजीव कुमार,सत्य प्रकाश,उमेश कुमार सिंह,सुखविंदर सिंह,बिरजू, जयसवाल,धीरज,के एम सिंह, उमेश शर्मा ,एस के सिंह,दयानंद सिंह, कुंदन सिंह ,हरि,आमोद,अनिल सिन्हा अन्य पूर्व सैनिक ।। 

दया भूषण
मिडिया प्रभारी
ABPSSP JSR

Saturday, 29 July 2023

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने मनाया कारगिल दिवस

मैं अपनी आँखों में देशभक्ति की चमक रखता हूँ ! उम्मीद जाए कि सकुशल, इसलिए आवाज मे धमक रखता हूं||

उपर्युक्त पंक्त संगठन के महामंत्री जितेंद्र सिंह ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा गोलमुरी शहीद स्थल में आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में कही।

कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए 527 फौजियों को नमन करते हुए बुधवार को गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में तीनों सेना से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकों ने कारगिल के उन बलिदानयों को अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया।



जोश जुनून और देशभक्ति के जज्बे के साथ आयोजित यह सम्मान समारोह में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के अलावा शहर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कारगिल के शहीदों वीर सैनिकों और उनके परिवार के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम का शुरुआत कारगिल द्रास यात्रा से लौटे,भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त अमरनाथ ढोके एवम भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त एस के सिंह ने सर्वप्रथम कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया।परिषद के जिला अध्यक्ष हवलदार विनय ने कहा की संगठन हमेशा वीर शहीदों एवं युद्ध नायको पर गर्व महसूस करेगा । युद्धवीरों ने कारगिल युद्ध के बारे में बताते हुए कहा आज ही के दिन टाइगर हिल पर भारतीय सेना ने लहराया था तिरंगा।कारगिल युद्ध सन 1999 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के नापाक इरादों को नेस्तनाबूत करने के लिए लड़ा गया था।भारतीय सेना ने अपनी अदम्य साहस वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना मुंह तोड़ जवाब दिया था। आज ही के दिन भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर विजय पताका फहराया था।उस दिन से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।कारगिल-द्रास यात्रा से लौटे सैनिक साथियों ने कारगिल की वर्तमान परिस्थिति की जानकारी दी। बलविंदर सिंह ने कविता प्रस्तुत करते हुए कहां की पूर्व सैनिकों द्वारा इतना सुयोजित कार्यक्रम देख कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। काव्य वाचक बलविंदर सिंह ने पूर्व सैनिकों की सराहना करते हुए कहा कि अमर बलिदानियों के सम्मान में आपके द्वारा किया गया हर कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय है। वही कार्यक्रम में मौजूद संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पेटी ऑफिसर राजेश पांडे  अपने संबोधन में कहा कि नागरिक परिवेश के लिए सेना के लोग एक उदाहरण है।धन्यवाद ज्ञापन कुंदन सिंह के द्वारा किया गया।।



इनकी रही सहभागिता

इस कारगिल दिवस समारोह को सफल बनाने में वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी से हरि सिंह एवं टीम, बागबेड़ा हेल्पिंग बॉयज के राम जी एवं टीम,विश्व हिंदू परिषद के मुन्ना जी,जय हिंद क्लब से चंद्र शेखर, क्रीड़ा भारती से राकेश कुमार,हरिराम ओझा,बजरंग सेवा संस्थान से सागर तिवारी,राधेकांत वर्मा, दुर्गा वाहिनी एंड टीम एवम् हमारे संगठन के जिला अध्यक्ष हवलदार विनय कुमार यादव जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह संस्थापक वरुण कुमार, कारगिल युद्ध वीर मानिक वर्धा,अवधेश कुमार,विमल ओझा,उमेश राजपूत,सत्य प्रकाश,सुखविंदर सिंह,बिरजू कुमार,जितेन्द्र सिंह,मनोज सिंह,निर्मल कुमार, पंकज शर्मा,दीपक शर्मा,नवल किशोर पाठक,धनेश्वर बारिक,धीरज सिंह,संतोष कुमार,जसबीर सिंह,सतेंद्र सिंह,कृष्णा दहल,सवाना टुडू,किशोरी प्रसाद,कुन्दन सिंह,बीरेंद्र सिंह,सियाराम सिंह,दया भूषण शर्मा,रमेश प्रसाद,कृष्ण मोहन सिंह,वाई के मिश्रा,रविशंकर मिश्रा,उमेश शर्मा,अमर नाथ डोके,पवन कुमार, बी सी हांसद,शशि भूषण सिंह,नवीन कुमार सिन्हा,गौतम लाल,दयानंद सिंह, के एन सिंह

सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर से वीना भावना पूनम कंचन उर्मिला रेखा  एवं अन्य नागरिक  परिवेश के लोग उपस्थित रहे।।

विनय कुमार यादव
जिला अध्यक्ष