Sunday 30 October 2016

'मन की बात' में बोले PM मोदीः देश भर में जवानों के लिए दीया जले

25th edition of pm narendra modis mann ki baat

दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों के साथ 'मन की बात' कर रहे हैं। पढ़िए उनके संबोधन की प्रमुख बातें..।

- इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव को भी याद किया और जाति और छुआछुत के खिलाफ काम किया और समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाया। भेदभाव के खिलाफ हमें गुरुनानक देव के आदर्शों को लेकर आगे बढ़ना होगा। अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।


- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस का भी जिक्र किया, तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी स्मरण किया। पीएम ने पंजाब के जसजीत का मैसेज सुनवाया, जिसमें उन्होंने पटेल को लेकर बात की। जसमीत का सवाल था कि श्रीमती गांधी की हत्या के बाद होने वाली घटनाओं को कैसे रोके। प्रधानमंत्री ने कहा कि पटेल ने एकता के लिए काम किया और इसके लिए उन्होंने लोगों की नाराजगी झेली।

- प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने आजीवन एकता के लिए काम किया और श्रीमती गांधी की हत्या के बाद हजारों सरदारों को मौत के घाट उतार दिया। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमूल का उदाहरण रखते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के दृष्टिकोण को सामने रखा है और उन्हें अंजलि अर्पित की।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को केरोसिन मुक्त करने के लिए मनोहर लाल खट्टर के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी की परिकल्पनाओं पर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में गांव अंधेरे में नहीं रह सकते। हर गरीब की जरूरत के हिसाब से योजनाएं बननी चाहिए।
- प्रधानमंत्री ने केरल के नौजवानों के प्रयासों की भी सराहना की, जो आगामी कुछ दिनों में खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा और गुजरात में भी हो रहे प्रयासों की सराहना की।

- प्रधानमंत्री ने कहा कि सिक्किम के बाद हिमाचल भी खुले में शौच से मुक्त हो गया हैं। आईटीबीपी का हमारा एक जवान विकास ठाकुर, जो हिमाचल के बधाना गांव से हैं। इनकी देशभक्ति देखिए कि उन्होंने सिर्फ दुश्मनों पर गोलियां नहीं चलाई बल्कि शौचालय बनाने के लिए भी पैसा दिया। अपनी जेब से 57 हजार रुपया दिया। ये बताता है कि हिमाचल को खुले शौच से मुक्ति कैसे मिली। इन नौजवानों का उत्साह ही प्रमुख है।

- लोगों ने अपनी कला के जरिए सेना के प्रति अपने प्यार को जताया है। मेरे नरेंद्र मोदी ऐप में भावनाओं का सागर उमड़ पड़ा है। मेरे देश के जवानों के लिए यह गर्व का पल है। मेरे पास संदेश के रूप में इतनी चीजें आई है कि मैं क्या-क्या बताऊं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अश्विनी कुमार चौहान की कविता पढ़कर सेना के प्रति देशवासियों को जाहिर किया है।

- इस बार दिवाली सेना के जवानों के नाम मनाएं। देश भर में सेना के जवानों के लिए दिया जले। हर दिल में सेना के लिए प्यार है।

- प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनजीवन में उत्सव का दूसरा नाम है दीपावली का पर्व, ये पर्व विश्व समुदाय को भी अंधेरे से उजाले की ओर ले जा रहा है।

- पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं। देशवासियों को उत्साह के साथ दिवाली मनाने की अपील की।

- हमारे देश में 365 दिन उत्सव होता है। हमारा हर एक पर्व शिक्षा का संदेश देता है।

- दिवाली बुराइयों को मिटाने का पर्व है।भारतीय जनजीवन में उत्सव का दूसरा नाम दिवाली है। दिवाली पर स्वच्छता अभियान होता है। विदेशों में भी दिवाली की धूम है। सिंगापुर की सांसदों ने भी दिवाली मनाई।

 

No comments:

Post a Comment